साहित्य अकादमी बाल और युवा साहित्य पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

5 August, 2025, 2:21 pm

 

नई दिल्ली, 6 अगस्त
साहित्य अकादमी ने बाल साहित्य पुरस्कार 2026 और युवा साहित्य पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अकादमी की ओर से मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं के लेखक और प्रकाशक अपनी पुस्तकों को नामांकन के लिए भेज सकते हैं।

बाल साहित्य पुरस्कार के लिए पात्रता

यह पुरस्कार वर्ष 2010 से 9 से 16 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए लिखे गए साहित्य को दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत मराठी, हिंदी, अंग्रेज़ी, बंगाली, उर्दू, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, कोकणी, संस्कृत, संथाली, डोगरी, कश्मीरी, मैथिली, ओड़िया, पंजाबी, असमी, बोडो, मणिपुरी, राजस्थानी, नेपाली और सिंधी भाषाओं की पुस्तकें शामिल हैं।

इन पुस्तकों का प्रकाशन 1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2024 के बीच पहली बार हुआ होना चाहिए। अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तय की गई है।

युवा साहित्य पुरस्कार के लिए पात्रता

साल 2011 से प्रारंभ इस पुरस्कार का उद्देश्य 35 वर्ष से कम उम्र के युवा लेखकों को प्रोत्साहन देना है। आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2026 को 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।

लेखकों को अपनी किताब की दो प्रतियां और जन्मतिथि का स्वप्रमाणित प्रमाणपत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड) के साथ भेजनी होंगी।