मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचा INS तमाल, नौसैनिक रिश्तों को नई मजबूती

11 August, 2025, 1:31 pm

 

भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट INS तमाल 6 से 9 अगस्त 2025 तक मोरक्को के कासाब्लांका बंदरगाह पर रुका। 1 जुलाई को रूस में कमीशन हुआ तमाल इस समय भारत लौटते हुए कई यूरोपीय और एशियाई बंदरगाहों पर रुक रहा है।

तीन दिन के इस दौरे में भारतीय और मोरक्को नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत, क्रॉस-डेक विज़िट, खेल प्रतियोगिताएं, योग सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान भारतीय राजदूत संजय राणा ने भी जहाज का दौरा किया और मोरक्को के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों से मुलाकात की।

रवानगी से पहले INS तमाल ने मोरक्को नौसेना के जहाज मोहम्मद VI के साथ पासेज एक्सरसाइज की। यह पिछले दो साल में तीसरा मौका है जब भारतीय नौसैनिक जहाज कासाब्लांका पहुंचा है।