अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फहराया तिरंगा
नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक जन आंदोलन बन चुका है, जो देश को एकता के सूत्र में पिरोते हुए देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ कर रहा है।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “यह अभियान इस बात का प्रतीक है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया। आज 140 करोड़ देशवासी इसे विकसित और विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में तिरंगा लहराने की इस पहल ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, संस्थानों से लेकर घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है।


.png)
.jpg)


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



