दिशा–रायसेन में शिवराज सिंह चौहान की तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च

13 August, 2025, 8:25 pm

 

विदिशा, 13 अगस्त 2025: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा–रायसेन में तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च का आयोजन किया। मार्च से पहले उन्होंने विदिशा में महिला स्व-सहायता समूह (SHG) की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया और स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। साथ ही, सभी से ‘स्वदेशी’ अपनाने का संकल्प लिया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 3 करोड़ महिलाएं ‘लक्षपति दीदी’ बनने की राह पर हैं, जिनमें से करीब 2 करोड़ महिलाएं लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यह लक्ष्य समय से पहले पूरा हो जाएगा।