57वें यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता (2024-25) का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
नई दिल्ली, 23 अगस्त 2025
57वीं यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता (2024-25) के विजेताओं को आज संसद भवन परिसर स्थित जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार और एनडीएमसी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बीच आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। उन्होंने विजेता छात्रों और विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए और विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।
श्री मेघवाल ने छात्रों से लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की आचार-नीति सीखनी चाहिए और देश में सौहार्द एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने स्वागत भाषण दिया और छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। वहीं मंत्रालय के सचिव श्री निकुंज बिहारी ढल ने छात्र समुदाय को संसदीय परंपराओं और प्रक्रियाओं से परिचित कराने की आवश्यकता पर बल दिया।
समारोह में विजेता विद्यालय, सरवोदया कन्या विद्यालय नं.1, सी-ब्लॉक, यमुना विहार, दिल्ली की छात्राओं ने अपनी “युवा संसद” की प्रस्तुति दोहराई। इस विद्यालय को “जी.वी. मावलंकर रनिंग पार्लियामेंटरी शील्ड” और प्रथम स्थान की ट्रॉफी प्रदान की गई।
इसके अलावा, नए प्रतिभागी स्कूलों में प्रथम स्थान की ट्रॉफी भारती पब्लिक स्कूल, स्वास्थ्य विहार, नई दिल्ली को दी गई।
सम्मानित होने वाले अन्य 9 विद्यालय:
-
जीएसवी को-एड, न्यू मुल्तान नगर, नई दिल्ली
-
भारती पब्लिक स्कूल, स्वास्थ्य विहार, नई दिल्ली
-
स्प्रिंगडेल्स स्कूल, धौला कुआं, नई दिल्ली
-
इशानी एसकेवी, जी-ब्लॉक, साकेत, नई दिल्ली
-
एम.एम. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा, नई दिल्ली
-
जीजीएसएसएस नं.3, बदरपुर, नई दिल्ली
-
एसवी, राऊस एवेन्यू, नई दिल्ली
-
बाबा रामदेव एसकेवी, प्रसाद नगर, नई दिल्ली
-
रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली
पिछले 59 वर्षों से संसदीय कार्य मंत्रालय दिल्ली क्षेत्र के स्कूलों में यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता आयोजित करता आ रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्म-अनुशासन, विभिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता, सार्थक अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी वाक्शक्ति का विकास करना है।