दिल्ली के होलसेल व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह से मिला।

28 August, 2025, 10:32 pm

 

पुरानी दिल्ली के प्रमुख होलसेल बाजारों की प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों का एक संयुक्त शिष्टमंडल आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह जी से उनके निवास स्थान पर मिला।

इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली व्यापार महासंघ (पंजी.), दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (पंजी॰), कनफ़ेडरेशन ऑफ़ सदर बाज़ार ट्रेडर्स एसोसिएशन,, दिल्ली इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन, ट्रैक्टर पार्ट्स एसोसिएशन तथा आल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (पंजी.) के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पुरानी दिल्ली के व्यापारियों की अनेक गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें मुख्य रूप से –
    •    Redevelopment (पुनर्विकास एवं आधारभूत ढांचा)
    •    Encroachment (अवैध कब्ज़ा और अव्यवस्था)
    •    Sealing Notices (सीलिंग की कार्रवाई)
    •    चोरी, लूटपाट की घटनाएँ (व्यापारी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे)
    •    दिल्ली मास्टर प्लान 2041 से संबंधित अनिश्चितताएँ
      • यातायात की समस्या। 

श्री अरुण सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि “भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता और व्यापारियों की सेवा को सर्वोपरि रखती है। आपकी समस्याएँ मेरी समस्याएँ हैं और मैं हर स्तर पर इनके समाधान हेतु तत्पर हूँ।”

उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिल्ली के भजप के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को फ़ोन कर यह निर्देश दिया कि वे व्यापारियों की समस्याओं का निवारण करने में 24x7 सक्रिय भूमिका निभाएँ। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के उच्चतम अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कराकर समाधान दिलवाया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
    1.    श्री देवराज बवेजा, अध्यक्ष – दिल्ली व्यापार महासंघ
    2.    श्री मुकेश सचदेवा, अध्यक्ष – दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन
    3.    श्री अजय शर्मा, अध्यक्ष – दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन (पंजी॰)
    4.    श्री भगवान बंसल, महामंत्री – दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन
    5.    श्री चंद्र भूषण गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – दिल्ली व्यापार महासंघ
    6.    श्री भारत भूषण गुप्ता, प्रतिनिधि – भोला राम मार्केट 
    7.    श्री राजेन्द्र कपूर, अध्यक्ष – आल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। सभी प्रतिनिधियों ने श्री अरुण सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सरल, स्पष्ट और संवेदनशील व्यवहार ने दिल्ली के व्यापारियों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है। व्यापारिक जगत को विश्वास है कि उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँगे।