सुधा, अर्चना और प्रियदर्शी बोली- माफी मांगे राहुल गांधी

नई दिल्ली , 1 सितंबर। कांग्रेस के मंच से राहुल गांधी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी माताजी के लिए अपशब्द कहे जाने के खिलाफ पूरी भाजपा में रोष है। हरियाणा भाजपा की महिला मोर्चा ने रविवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सभी जिलों में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस को महिला विरोधी बताया तथा राहुल गांधी से देश की सभी माताओं से माफी मांगने की मांग रखी। इससे पहले प्रदेश में जगह जगह राहुल गांधी के पुतले फूंककर कांग्रेस की महिला विरोधी सोच के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुग्राम में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति सदस्या सुधा यादव ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के मन में देश की माताओं - बहनों के लिए कोई सम्मान नहीं है।
करनाल में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा की प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए जिस तरह की तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, उससे पता चलता है कि कांग्रेस के युवराज के आचरण में अब संस्कार नहीं बचे हैं। मानेसर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कांग्रेस को संस्कार विहिन बता दिया।
सभी महिला नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया तो भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सुधा यादव ने कहा कि नायब सरकार कमाल का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने गंदे आचरण से जहां महिला विरोधी होने का सबूत दे रही हैं, वहीं भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि अगले महीने से लाडो योजना के तहत हरियाणा में करीब 20 लाख पात्र महिलाओं को 2100 रुपए नायब सैनी सरकार देना शुरू कर देगी।
करनाल में महामंत्री अर्चना गुप्ता ने कहा कि नायब सरकार चुनाव के समय किया हुआ हर वादा निभा रही है। करीब पांच हजार करोड़ रुपए लाड़ो योजना के तहत नायब सरकार महिलाओं को देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भी कई सालों तक सत्ता में रही, लेकिन महिलाओं के उत्थान के लिए कदम केवल भाजपा सरकार ने ही उठाए।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि नायब सैनी सरकार मोदी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर हर वर्ग के कल्याण के काम कर रही है। जिसमें महिलाएं अग्रणी है। पंचकुला में विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में राहुल गांधी की मौजूदगी में पीएम की माताजी को लिए अपशब्दों का प्रयोग होना निदंनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की सभी माताओं से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने नूंह में कांग्रेस और आरजेडी को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पार्टी के नेता राहुल गांधी की जुबान अभी भी बंद है। मुंह से जवाब तक नहीं निकल रहा है। इनको देशभर की नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए। इसी तरह रेवाड़ी में वंदना पोपली, महेंद्रगढ़ में अर्चना ठाकुर, झज्जर में सुनीता डांगी, दादरी में किरण कलकल, भिवानी मीना परमार ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करने के बाद भी ये लोग खेद तक प्रकट नहीं कर रहे हैं जोकि शर्मनांक है।
जिला हांसी में नेहा धवन, हिसार में आशा खेदड़, डबवाली में रेनू शर्मा, फतेहाबाद में नताशा सिहाग, सिरसा में सुनीता दुग्गल, पलवल में नीरा तोमर, फरीदाबाद में परवीन जोशी, बल्लभगढ़ में सीमा त्रिखा, रोहतक में रेनू डाबला, सोनीपत में कृष्णा गहलावत, जींद में पुष्पा तायल, गोहाना में कविता जैन, पानीपत में निर्मल बैरागी, कुरूक्षेत्र में मीना चौहान और रिचा पाहवा, अंबाला में बंतो कटारिया, यमुनानगर में सुमन बहमनी और कैथल में ज्योति सैनी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान इन महिला नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का अपमान करने वाली पार्टी है।
भाजपा की मोदी और नायब सरकार में महिलाओं का सम्मान हो रहा और महिलाएं समृद्ध एवं सशक्त बन रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता जी को गाली देना देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। महिला नेताओं ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना 2100 रुपये देने का अपना वादा निभाया है।