गुरुग्राम पुलिस की टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण को लेकर किया कार्यकम आयोजन

गुरुग्राम: 13 सितंबर 2025
गुरुग्राम पुलिस ने श्री राधा प्ले स्कूल, भांगरौला, सैक्टर-91, गुरुग्राम में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें शामिल रहे:कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को न केवल सुरक्षित रहने के उपाय सिखाना था, बल्कि आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ आगे बढ़ने का संदेश देना भी रहा।
महिलाओं को बताया गया कि. 112 इंडिया ऐप का उपयोग और त्वरित सहायता प्रदान करना।. ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी।. पॉश कानून और पॉक्सो एक्ट की जागरूकता। कैटकॉलिंग, वॉययोरिज़्म, स्टॉकिंग और ईव टीज़िंग जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव कैसे करना है।. घरेलू हिंसा (डोमेस्टिक वॉयलेंस) के खिलाफ कानूनी सुरक्षा।.सेल्फ–डिफेन्स (आत्मरक्षा) के व्यावहारिक टिप्स देना।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की चेयरमैन, सुनीता जी ने की और मुख्य वक्ता के रूप में एड्युटेनमेंट कुटुंब की मुखिया संगीता दास तथा महिला थाना मानेसर की सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती ज्योति उपस्थित रहीं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार की पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया व इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक करने पर सभी ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।