जनसंघ काल से भाजपा यात्रा के साक्षी 250 से अधिक बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नेता पार्टी के निजी कार्यालय के लोकार्पण देख भावुक हुए

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सांय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित निजी कार्यालय का पार्टी कार्यों में उपयोग के लिए लोकार्पण किया।
समारोह में प्रधान मंत्री के साथ मंचासीन रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी . अल्का गुर्जर, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीन खंडेलवाल एवं बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, . पंकज सिंह एवं इन्द्रराज सिंह, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल एवं प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल।
आज ही प्रातः राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिती में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सपत्नीक नये भवन में प्रवेश पूर्व हवन पूजन किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 9 जून 2023 को इस नवनिर्मित भवन का शिलान्यास किया था और आज 29 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्र के बीच प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में लोकार्पण किया।
दिल्ली में जनसंघ काल हो या वर्तमान भाजपा की लगभग 45 वर्ष की यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा पार्टी के पास निजी कार्यालय ना होना कुचेटता था और आज प्रधान मंत्री जी द्वारा लोकार्पण ने यह कमी भी पूरी कर दी।
समारोह के मंच से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कार्यालय लोकार्पण ने जहां समारोह स्थल से बाहर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर उपस्थित लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं के उत्साह को दुगना कर डाला पर समारोह मंच के सामने बैठे लगभग 250 ऐसे बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं जिनमे से अनेक ने जनसंघ काल से या 1980 में भाजपा स्थापना वर्ष से पार्टी को नेतृत्व दिया के लिए यह निजी संगठन कार्यालय भवन लोकार्पण समारोह एक भावुकता भरा पल था। अनेक बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नेताओं की आंख में आंसू छलकते दिखे।
वहीं दिल्ली भाजपा की वर्तमान पदाधिकारी टीम जिसमे प्रमुख थे संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग, सभी उपाध्यक्ष, मंत्री, मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता जिनके कार्यकाल में कार्यालय निर्माण हुआ के लिए आज का दिन एक गौरवशाली दिन बना। नवनिर्मित कार्यालय के उत्साह में भरे कार्यकर्ताओं ने कहा की निजी कार्यालय की खुशी दिवाली पूर्व ही दिवाली आने जैसी खुशी है।