मल्होत्रा जी दिल्ली के सच्चे मित्र एवं व्यापारियों के मसीहा थे

30 September, 2025, 2:09 pm

मल्होत्रा जी दिल्ली के सच्चे मित्र एवं व्यापारियों के मसीहा थे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के प्रथम विकास पुरुष श्रद्धेय विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन केवल भाजपा ही नहीं अपितु समस्त दिल्ली के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

मल्होत्रा जी ने दिल्ली में आधुनिक विकास की मजबूत नींव रखी और राजधानी को प्रगति की नई राह दिखाई। वे दिल्ली के व्यापारिक समुदाय के सच्चे और निकट मित्र थे, जो हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर और संवेदनशील रहते थे। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से व्यापारियों को सदैव बल मिला।

खेलों के प्रति उनका गहरा लगाव और खेलों के उत्थान हेतु उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

मल्होत्रा जी का जाना न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश की राजनीति, व्यापार जगत और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।