यमुना , छठ मईया दोनों के नाम पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार किया उसी भ्रष्टाचार के कारण वो सत्ता से बाहर हैं -- वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली 23 अक्टूबर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के आठ माह के यमुना सफाई के संकल्प एवं प्रयासों का परिणाम है की आज यमुना का जल ना केवल डुबकी लगाने योग्य हो गया है बल्कि आचमन (पीने) योग्य भी हो गया है।
श्री सचदेवा ने कहा है की गत वर्ष 25 अक्टूबर 2024 को छठ से 10 दिन पूर्व मैंने यमुना की दुर्दशा को दुनिया के समक्ष उजागर करने के लिए दिल्ली में यमुना के आई.टी.ओ. घाट पर जल में डुबकी लगाई तो दुनिया ने देखा था की यमुना की स्थिती एक गंदे नाले समान थी और डुबकी ने मुझे अस्पताल पहुंचा दिया था।
उस यमुना में डुबकी ने मानों अरविंद केजरीवाल सरकार की यमुना सफाई के नाम पर लूट को जगजाहिर कर दिया और यमुना जी एवं छठ मईया के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा सरकार बनी।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के यमुना सफाई के संकल्पबद्ध कार्य का परिणाम है की आज 23 अक्टूबर 2025 को हमारे प्रदेश प्रवक्ता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डा. अनिल गुप्ता ने यमुना के कालिंदी कुंज एवं आई.टी.ओ. घाटों पर पत्रकारों के समक्ष यमुना के जल का आचमन (पी) किया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज 23 अक्टूबर 2025 को हमारे प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता ने लाइव टी.वी. कार्यक्रमों ना सिर्फ यमुना जल का आचमन किया पर साथ ही आनलाइन मोनिटरिंग डाटा दिखा कर साबित किया की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के 8 माह के यमुना सफाई कार्य का परिणाम है की यमुना के पानी में बदबू नही है, आक्सीजन लेवल 4.5 से 5.5 के बीच है तो पी.एच. 7.5 है जो सामान्य के पास है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यमुना माई हों या छठ मईया दोनों के नाम पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार किया और आज उसी भ्रष्टाचार के कारण वो सत्ता से बाहर हैं।




