MCD द्वारा यमुना तट के प्राकृतिक एवं कृत्रिम छठ घाटों के सफाई के अभियान की सांकेतिक शुरुआत
28 October, 2025, 5:07 pm

नई दिल्ली 28 अक्टूबर: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह की उपस्थिती में श्रमदान करके दिल्ली नगर निगम के द्वारा यमुना तट पर बने प्रकृतिक एवं सभी कृत्रिम छठ घाटों के सफाई के अभियान की सांकेतिक शुरुआत की।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की हमने दिल्ली नगर निगम को सभी छठ घाटों की सफाई के लिए 4 कार्य दिवस का समय दिया है और भाजपा के दिल्ली में उपस्थित सभी सांसद, विधायक एवं पार्षद आज घाटों की सांकेतिक अभियान चला कर निगम कर्मियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।




