महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करेगी लाड़ो लक्ष्मी योजना : डा. सतीश पूनिया

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करेगी लाड़ो लक्ष्मी योजना : डा. सतीश पूनिया
हरियाणा प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है : डा. सतीश पूनिया
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बिहार की पहली पसंद एनडीए सरकार : डा. सतीश पूनिया
दिल्ली / चंडीगढ़, 1 नवंबर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। डा. पूनिया ने हरियाणा के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी हरियाणवासियों को शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डा. पूनिया ने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में पहली किस्त 2100 रुपये जारी करने पर नायब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करेगी।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा ने हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के अथक परिश्रम और मेहनत से हरियाणा नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान, जवान और पहलवान समृद्ध एवं सशक्त भारत की पहचान हैं। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से भाजपा सरकार हरियाणा में बिना भेदभाव किए तेजी से विकास के कार्य करा रही है।
हरियाणा की महिलाओं को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में नायब सरकार का यह बड़ा कदम है। डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प लिए हैं उन्हें नायब सरकार लगातार पूरा कर रही है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार ने पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत कर पारदर्शी कार्यशैली का प्रमाण दिया है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार जनहित में निर्णय लेकर लोगों की सेवा कर रही है। अपने हर वादे को पूरा कर रही रही है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का विकास ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है।
बिहार विधानसभा चुनाव पर डा. सतीश पूनिया ने कहा कि लोगों की पसंद एनडीए सरकार है। बिहार की जनता बिहार के विकास और तरक्की के लिए एनडीए की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को पीएम मोदी और सीएम नीतिश कुमार पर भरोसा है। लोगों को इस बात पर भी भरोसा है कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। डा. पूनिया ने कहा कि भारी बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।




