निगम उप चुनाव में नारायणा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी श्री मनोज कुमार तंवर और दक्षिणपुरी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी श्री विक्रम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

18 November, 2025, 10:34 pm

निगम उप चुनाव में नारायणा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी श्री मनोज कुमार तंवर और दक्षिणपुरी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी श्री विक्रम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव दिल्ली के सह प्रभारी श्री सुखविंदर सिंह डैनी ने किया।


नई दिल्ली, 18 नवम्बर, 2025 - दिल्ली नगर निगम उप चुनाव में नारायणा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी श्री मनोज कुमार तंवर और दक्षिणपुरी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी श्री  विक्रम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव दिल्ली के सह प्रभारी श्री सुखविन्दर सिंह डैनी ने किया। चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन के मौके पर पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, जिला अध्यक्ष श्री विरेन्द्र शर्मा और महेन्द्र भास्कर, आर्ब्जवर जितेन्द्र कुमार कोचर, एडवोकेट सुनील कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन खोरवाल और राजेश चौहान, जय प्रकाश, चरणजीत राय, विनित यादव, पुष्पा सिंह, मांगे राम तंवर, संदीप तंवर, अवधेश तंवर, राजेन्द्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सुनील पासी, दारा सिंह, नितिन बैरवा सहित बड़ी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि वर्षों से निगम पर भाजपा का राज रहा है और 22 के निगम चुनाव के बाद 2 वर्ष आम आदमी पार्टी ने भी निगम में रहने बावजूद दिल्ली की गंदगी और हर कौने में पड़े कूड़े के ढ़ेरों को कम करने के लिए कुछ नही किया। एक का झाडू का निशान, दूसरे का स्वच्छता अभियान लेकिन दोनो दिल्ली की सफाई में नाकाम साबित हुए है। भाजपा पिछले वादों को भूल कर फिर एक बार दिल्लीवालों के दरवाजे पर झूठ के सहारे वोट मांग रही है, जबकि जनता इनकी असलियत को पहचान चुकी है और भाजपा और आम आदमी पार्टी के निगम प्रत्याशियों को बहिष्कार कर रही है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि निगम उप चुनाव में 30 नवम्बर को दिल्ली की जनता धोखेबाज, भ्रष्टाचारी भाजपा और आम आदमी पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करके हाथ के साथ दिल्ली के हालात बदलने के लिए फिर एक बार कांग्रेस में विश्वास जताकर दिल्ली के लिए विकास और प्रगति के रास्ते खोलने का काम करेगी।