वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में माथा टेका
26 December, 2025, 10:00 pm

वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में माथा टेका
नई दिल्ली 26 दिसम्बर : वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में जा कर माथा टेका और प्रार्थना की।
उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार कुलदीप सिंह, चांदनी चौक से निगम पार्षद श्री सुमन कुमार गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग ने भी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और प्रार्थना की।
श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है की सिख धर्म की नींव उनके गुरूओं के बलिदान पर टिकी है और सिख देश के सर्वोच्च प्रहरी हैं।




