अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब सीएम सरदार भगवंत मान भी सिख गुरू साहिबान के अपमान के दोषी हैं ।

नई दिल्ली 18 जनवरी : दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने आज प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर के साथ एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित किया और कहा की आम आदमी पार्टी नेतृत्व बताये की दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना को उसने कहां छुपा रखा है।
सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा की "आप" नेता लगातार कह रहे हैं की सुश्री आतिशी मार्लेना ने सिखों के गुरू साहिबान के प्रति बेअदबी नही की पर वह बतायें की यदि ऐसा नही है तो "आप" नेताओं ने सुश्री आतिशी मार्लेना को 6 जनवरी की शाम से दिल्ली वालों से और मीडिया से दूर क्यों रखा है।
श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा है की 7 जनवरी को विधानसभा में "आप" विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता से मंत्री श्री कपिल मिश्रा द्वारा एक्स पर पोस्ट किए विडिओ पर आपत्ति करते हुऐ उसकी जांच कराने की मांग की पर कुछ ही घंटे में "आप" नेतृत्व ने विधायकों की बात से मुकरते पंजाब में एफ.आई.आर. दर्ज कर एक ही दिन में उसकी जांच रिपोर्ट कैसे दे दी।
दिल्ली भाजपा सांसद ने "आप" नेतृत्व से सवाल किया की दिल्ली विधानसभा में हुई घटना पर अगर उन्हे आपत्ति थी तो उसकी एफ.आई.आर. दिल्ली में क्यों नही दर्ज की।
श्री चंदोलिया ने कहा है की अब अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान भी सिख गुरू साहिबान के अपमान के उनके ही दोषी हैं जितनी सुश्री आतिशी मार्लेना।




