माई भारत द्वारा मोहाली के एक निजी यूनिवर्सिटी में मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

मोहाली, 27 जनवरी 2026: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, के अंतर्गत MY Bharat, मोहाली, द्वारा जिले के एक निजी यूनिवर्सिटी में मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नैतिक मतदान को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम बार पंजीकृत मतदाताओं का सम्मान, मतदाता शपथ ग्रहण तथा पदयात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर युवाओं एवं विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों को मतदान की महत्वता के बारे में बताया गया और देश के नीति निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम की थीम थी — माई भारत माई वोट।




