Remidio Innovative Solutions को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘AI by HER’ चैलेंज के टॉप–3 में स्थान

19 February, 2026, 6:25 pm



नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026।
भारत की पहली CDSCO-अनुमोदित नेत्र-आधारित एआई कंपनी Remidio Innovative Solutions को India AI Impact Summit 2026 में आयोजित प्रतिष्ठित AI by HER Challengeमें देश के शीर्ष तीन नवाचारों में स्थान मिला है। यह चुनौती महिला-नेतृत्व वाली टीमों द्वारा विकसित प्रभावशाली एआई समाधानों को सम्मानित करने के लिए आयोजित की गई थी।

इस वैश्विक मंच पर 50 से अधिक देशों से 4,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिससे यह प्रतिस्पर्धा अत्यंत व्यापक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली रही।

तीन बीमारियां, एक टैप, 10 सेकंड से कम

Remidio की पहचान का केंद्र है उसका Medios HI (Humanizing Intelligence) प्लेटफॉर्म, जो पूरी तरह ऑन-डिवाइस और ऑफलाइन कार्य करता है।कंपनी के Fundus on Phone (FOP NM 10) कैमरे पर एक टैप से निम्न तीन प्रमुख नेत्र रोगों की स्क्रीनिंग कुछ ही सेकंड में संभव है ।डायबिटिक रेटिनोपैथी (DR),ग्लूकोमा,आयु-संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन (AMD)इस तकनीक के लिए इंटरनेट या विशेषज्ञ डॉक्टर की तत्काल आवश्यकता नहीं होती।
क्लिनिकल प्रमाणन

कई स्वतंत्र, प्रोस्पेक्टिव अध्ययनों में इसकी सटीकता प्रमाणित हुई है:DR: 93% संवेदनशीलता और 92.5% विशिष्टता ,ग्लूकोमा: 91% संवेदनशीलता और 93% विशिष्टता,AMD: लगभग 90.6% संवेदनशीलता और 85.4% विशिष्टता ,ये अध्ययन अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।Remidio के तीनों एआई एल्गोरिद्म को CDSCO की स्वीकृति प्राप्त है। इसके अतिरिक्त, DR और Glaucoma एआई को यूरोप में CE Mark (Class II SaMD, EU MDR) तथा कंपनी के उपकरणों को अमेरिका में FDA 510(k) पंजीकरण मिला है।

क्यों महत्वपूर्ण है यह उपलब्धि?

भारत में लगभग 30 करोड़ लोग DR, ग्लूकोमा और AMD से प्रभावित या जोखिम ग्रस्त हैं। पारंपरिक स्क्रीनिंग ढांचा महंगा और इंटरनेट-निर्भर होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाता।