जिंदल स्टील लिमिटेड को वैश्विक सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में स्थान मिला

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: जिंदल स्टील लिमिटेड ने कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) स्कोर में 42 अंकों की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का स्कोर 30 से बढ़कर 72 (100 में से) हो गया है। 2025 के CSA प्रदर्शन के आधार पर कंपनी को स्टील उद्योग के लिए 2026 सस्टेनेबिलिटी ईयर बुक का सदस्य चुना गया है।
जिंदल स्टील की उल्लेखनीय उपलब्धि
2026 सस्टेनेबिलिटी ईयर बुक में जिंदल स्टील का शामिल होना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है । वैश्विक स्तर पर आंकी गई 129 स्टील कंपनियों में से केवल 11 कंपनियों का चयन हुआ है । जिंदल स्टील का CSA स्कोर 30 से बढ़कर 72 हो गया है और ESG स्कोर 37 से बढ़कर 74 पर पहुंच गया है । जबकि 96 फीसदी पब्लिक डिस्क्लोजर रेट,ट्रांसपेरेंसी एवं रिपोर्टिंग में 100/100 स्थान है जबकि (उद्योग औसत: 46) है ।
दुनिया भर में 9,200 से अधिक कंपनियों के आकलन में 59 उद्योगों की 848 कंपनियों को चुना गया। स्टील सेक्टर में जिंदल स्टील का चयन बेहतर गवर्नेंस, सुदृढ़ डिस्क्लोजर, मजबूत सामाजिक प्रदर्शन और जलवायु निगरानी के कारण हुआ।
पर्यावरण और जलवायु प्रबंधन में बढ़त
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने डबल मैटेरियल्टी असेसमेंट पूरा किया, TNFD-अलाइन बायोडायवर्सिटी रिस्क रिव्यू कराया और क्लाइमेट रिस्क को एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट में शामिल किया।एनवायर्नमेंटल पॉलिसी एवं मैनेजमेंट में 99/100 और क्लाइमेट गवर्नेंस और TCFD एलाइनमेंट में 100/100 है ।हार्ड-टू-अबेट सेक्टर में काम करने के बावजूद कंपनी ने उच्च मानक स्थापित किए हैं।
नेट-जीरो लक्ष्य पर प्रतिबद्धता
कंपनी ने 2047 तक नेट-जीरो और 2030 तक CO₂ उत्सर्जन तीव्रता में 30% कमी (2005 बेसलाइन) का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, सर्कुलेरिटी और जल संरक्षण में निवेश किया जा रहा है। चयनित खुलासों का स्वतंत्र ऑडिट भी कराया गया है ताकि रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता बनी रहे।
कंपनी के प्रेसिडेंट एवं हेड–सस्टेनेबिलिटी एंड कार्बोनाइजेशन नवीन अहलावत ने कहा कि यह मान्यता गवर्नेंस, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में टीम के सतत प्रयासों का परिणाम है।
जिंदल स्टील के बारे में
जिंदल स्टील लिमिटेड देश की अग्रणी एकीकृत इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक है। 12 अरब डॉलर से अधिक के निवेश के साथ कंपनी अंगुल, रायगढ़ और पतरातू में अत्याधुनिक संयंत्र संचालित करती है तथा भारत और अफ्रीका में रणनीतिक उपस्थिति है। जिंदल स्टील लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात समाधान प्रदान कर कंपनी सतत विकास की दिशा में अग्रसर है।




