पीलीभीत में नमस्ते योजना कार्यक्रम ‘‘वंचितों को वरीयता’’ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

27 February, 2026, 10:37 am

 

  केन्द्र सरकार के  नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के तहत  कार्यक्रम   गांधी प्रेक्षागृह, गांधी स्टेडियम, नियर जीवन रेखा, नखशा, पीलीभीत में आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों (SSWs) एवं वेस्ट पिकर्स को स्वयं सुरक्षा उपकरण (PPE किट) का वितरण किया गया । सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों (SSWs)  एवं वेस्ट पिकर्स को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया । 

कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को सतत आजीविका हेतु सिलाई मशीन का वितरण कार्यक्रम के दौरान  केंद्रीय राज्य मंत्री  बी. एल. वर्मा ने कहा कि  सफाई कर्मचारियों को सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना शुरू की गई है । इस  योजना के तहत अब तक 89248 सीवर सेप्टिक टैंक वर्कर्स का सत्यापन किया जा चुका है तथा 87037 सीवर सेप्टिक टैंक वर्कर्स को पी.पी.ई. किट्स प्रदान किए जा चुके हैं तथा 74647 वर्कर को आयुष्मान कार्ड के तहत स्वास्थ्य बीमा किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त देश भर में 187120 वेस्टपिकर की प्राफाईलिंग हुई है।यह कार्यक्रम ‘‘वंचितों को वरियाता’’ के प्रति सराकर की प्रतिबद्धता की पुष्टि का गवाह बना, यह सुनिश्चित करते हुए कि जो लोग ऐतिहासिक रूप से वंचित हैं या जिनकी अनदेखी हुई है, उन्हें उचित सहायता प्रदान की जा रही है जिसके वे हकदार हैं। हाशिए पर पड़े लोगों को प्राथमिकता देने के लिए यह समर्पण सरकार के ‘‘विकसित भारत 2047’’ के व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को भारत की विकास यात्रा में योगदान करने और उससे लाभान्वित होने का अवसर मिलेगा।परोक्त कार्यक्रम में  गुलभाग सिंह (अध्यक्ष, जिला परिषद्), ड़ा. आस्था अग्रवाल  (अध्यक्ष, नगर परिषद), श्री स्वामी प्रकटानंद जी ( विधायक),  बाबूराम पासवान  ( विधायक),  विवेक कुमार वर्मा  ( विधायक), डॉ. सुधीर गुप्ता  (एम.एल.सी.), श्री संजीव पी. सिंह  ( उपस्थित थे।