स्वछता सिर्फ सुविधा नहीं, विकसित व स्वस्थ समाज की बुनियाद : शालू जिंन्दल

जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन और ओ.पी जिंदल यूनिवर्सिटी (रायगढ़) की कुलाधिपति श्रीमती शालू जिंदल ने सामाजिक विकास में स्वच्छता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सुलभ और गरिमापूर्ण स्वच्छता केवल एक नागरिक सुविधा नहीं, एक स्वच्छ और विकासशील समाज की बुनियादी जरूरत है। श्रीमती शालू जिंदल ने सोमवार को भुवनेश्वर नगर निगम की मेयर श्रीमती सुलोचना दास के साथ मिलकर एक पूर्ण सुसज्जित ट्रक -माउंटेड "मोबाइल सैनिटेशन यूनिट "को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त यह इकाई शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों त्योहार और बड़े आयोजनों के दौरान नागरिकों को आधुनिक और स्वच्छ शौचालय की सुविधा प्रदान करेगी।
इस अवसर पर श्रीमती शालू जिंदल ने कहा हमारा दृढ़ विश्वास है कि आम लोगों की स्वच्छता तक पहुंच एक स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है ।बढ़ते शहरीकरण और बड़े सार्वजनिक आयोजन के मद्देनजर स्वच्छता सुविधाओं की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। यह मोबाइल यूनिट भुवनेश्वर को एक स्वच्छ और आदर्श शहर बनाने की दिशा में हमारा एक सार्थक कदम है हमें इस महत्वपूर्ण कार्य में भुवनेश्वरी नगर निगम के साथ साझेदारी करके प्रसन्नता हो रही है।
भुवनेश्वर की मेयर श्रीमती सुलोचना दास ने जिंदल फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सैनिटेशन यूनिट बड़े सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों और आगंतुकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी । उन्होंने कहा कि ऐसी साझेदारियां नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मोबाइल सैनिटेशन यूनिट की तकनीकी विशेषताएं
यह विशेष रूप से निर्मित ट्रक- माउंटेड सुविधा पुरुष और महिलाओं दोनों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस मोबाइल सैनिटेशन यूनिट के पुरुष अनुभाग में एक वेस्टर्न टॉयलेट, एक इंडियन टॉयलेट ,तीन यूरिनल और एक वॉश बेसिन की सुविधा है जबकि महिला अनुभाग में दो इंडियन टॉयलेट, एक वेस्टर्न टॉयलेट और एक वॉश बेसिन की व्यवस्था है। इसके निर्बाध संचालन के लिए इस यूनिट में डीजल जनरेटर की व्यवस्था और स्वच्छता के उद्देश्य से प्रत्येक अनुभाग में कहीं एग्जॉस्ट फैन लगाए हुए हैं।
इस अवसर पर भुवनेश्वर नगर निगम की डिप्टी मेयर श्रीमती मंजूलता कन्हार, कमिश्नर श्री चंचल राणा, एडिशनल कमिश्नर श्री कैलाश चंद्र दास, शहर के अनेक कॉरपोरेटर और स्वच्छता स्थाई समिति के प्रमुख श्री बिरंची नारायण महासुपाकर, जिंदल स्टील के प्रेसिडेंट एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस हेड
श्री प्रशांत होता समेत कहीं वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम के समापन पर जिंदल स्टील के सीएसआर हेड श्री ऋषि पठानिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया




