मर्सिडीज़-बेंज ने भारत में 2026 वर्सन की V-Class लॉच किया

मर्सिडीज़-बेंज ने भारत में 2026 वर्सन की V-Class को ₹1.4 करोड़ (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने मुंबई में एक रंगारंग कार्यक्रम में इसको लॉच किया । कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि मर्सिडीज़-बेंज ने भारत में 2026 वर्सन की V-Classडिलीवरी मार्च के अंत तक शुरू होगी। यह मूलतः पिछले V-Class (जो 2019 से 2022 के बीच बेचा गया था । का फेसलिफ्टेड वर्ज़न है, जिसमें कई बाहरी और अंदरूनी अपग्रेड्स के साथ एक नया पेट्रोल इंजन विकल्प भी शामिल है। मर्सिडीज V-Class की टक्कर Lexus LMऔर Toyota Vellfireजैसी कारों से होगी।
मर्सिडीज़-बेंज 2026 वर्सन V-Class में क्या है खास
2026 V-Class को मर्सिडीज के चाकन प्लांट, पुणे में स्थानीय स्तर पर असेंबल किया जाएगा।
इसकी 3.4 मीटर व्हीलबेस भारत में किसी भी मर्सिडीज कार में सबसे लंबी है।
Airmatic एयर सस्पेंशन की उपस्थिति से राइड कम्फर्ट में सुधार होगा।
AMG लाइन कॉस्मेटिक पैकेज भारत-स्पेक V-Class में स्टैंडर्ड है।
अभिनेता सैफ अली खान और गौरी खान ने सुनाए अपने अनुभव
इस अवसर पर अभिनेता सैफ अली खान और गौरी खान भी मौजूद थे। उन्होंने इस कार के बारे में अपने विचार साझा किए और मर्सिडीज के ग्राहक होने के नाते अपने अनुभवों को भी साझा किया।




