तीसरा ट्राईसिटी प्रैस फोटोग्राफर्स अवार्ड और एग्जीबिशन समारोह 2 अप्रैल 2026 को होगा

चंडीगढ़। Chandigarh Press Club द्वारा Chandigarh Lalit Kala Akademi के सहयोग से आयोजित तृतीय ट्राइसिटी फोटो जर्नलिस्ट्स फोटो प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी का पुरस्कार समारोह 2 अप्रैल को शाम 5 बजे सेक्टर-17 और रोज गार्डन को जोड़ने वाली अंडरपास गैलरी में आयोजित किया जाएगा।
प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों और पत्रकार समुदाय को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस अवसर पर विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में फोटो जर्नलिस्ट करुण शर्मा (अमर उजाला), अजीत कौशल (अर्थ प्रकाश) और परवेश चौहान (फ्रीलांसर)फोटो ज ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें 25-25 हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
द्वितीय पुरस्कार विजेताओं में रवि कुमार (हिंदुस्तान टाइम्स), संजय घिल्डियाल (दैनिक जागरण), विक्की (द ट्रिब्यून), पंकज शर्मा (फ्रीलांसर) और केशव सिंह (हिंदुस्तान टाइम्स) शामिलकी पुरस्कार राशि प्रदान की गई। रहे, जिन्हें 10-10 हजार रुपये
पत्रकार (फोटो जर्नलिस्ट के अलावा) श्रेणी में संदीप जोशी (द ट्रिब्यून) और चरनजीत कौर संधू (पंजाबी ट्रिब्यून) को विशेष पुरस्कार देते हुए 5-5 हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
इस प्रदर्शनी में कुल 19 फोटो जर्नलिस्ट और 9 पत्रकारों की 47 कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इससे पहले 21 मार्च को आयोजित उद्घाटन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए थे।
प्रेस क्लब के महासचिव राजेश ढल्ल ने बताया कि यह आयोजन न केवल फोटो जर्नलिज्म को प्रोत्साहित करता है, बल्कि पत्रकारिता के समग्र विकास और सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि Chandigarh Press Club लगातार पत्रकारिता के संवर्धन, प्रशिक्षण और नए प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है।


.png)
.jpg)


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



