दिल्ली भाजपा के 61 मंडलों में पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान में कुल 224 मंडलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

4 April, 2026, 7:27 pm

 

नई दिल्ली 4 अप्रैल :दिल्ली भाजपा ने कार्यकर्ता एवं संगठन विकास हेतू आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत इस सप्ताहांत  61 मंडलों में रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने विश्वास नगर मंडल में तो विभिन्न वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने विभिन्न मंडलों में विभिन्न संगठनात्मक विषय सत्रों को सम्बोधित किया।

दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं प्रशिक्षण महाभियान प्रमुख सांसद  कमलजीत सहरावत ने बताया कि 7 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 के मध्य दिल्ली में प्रत्येक सप्ताहांत आयोजित हो रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत इस सप्ताहांत तक दिल्ली के कुल 224 मंडलों में रात्रि प्रवास शिविरों का आयोजन हो चुका है और हमें उम्मीद है कि 11/12 अप्रैल के सप्ताहांत तक हम सभी मंडलों में प्रशिक्षण महाभियान पूरा कर लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के आलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय महाप्रशिक्षण टोली सह प्रमुख श्री राजकुमार शर्मा, दिल्ली महाप्रशिक्षण प्रमुख श्रीमती कमलजीत सहरावत, सह प्रमुख श्री सुमित भसीन, सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया एवं श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के आलावा इस सप्ताहांत महाप्रशिक्षण सत्रों को सम्बोधित करने वाले प्रमुख वक्ता हैं। प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री आशीष सूद एवं डा. पंकज सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, प्रदेश पदाधिकारी डा. योगिता सिंह, सरदार इमप्रीत सिंह बख्शी, श्रीमती सुनीता कांगड़ा, श्रीमती सोना कुमारी, श्रीमती सारिका जैन, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, विधायक श्री कुलवंत राणा, श्रीमती शिखा रॉय, डा. अनिल गोयल आदि।

विश्वास नगर में कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान विषय पर सम्बोधित करते हुए श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारत में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ता निर्माण को पूरी गम्भीरता से लेता है। 

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया समय समय पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन करके हम पार्टी के राष्ट्रवादी संस्कृतिक एजेंडा के साथ ही भारत एवं दिल्ली सरकार के राष्ट्र विकास के एजेंडे को पहले मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं और फिर वरिष्ठ पदाधिकारियों को समझायेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक सिद्धांतत्मक पार्टी है और यह नियमित कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं संवाद का परिणाम है कि हमारा कार्यकर्ता राष्ट्र एवं संगठन निर्माण की सोचता है तो वहीं अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता केवल खुद की सोचते है और इसीलिए कभी भी अपनी पार्टी छोड़ने को तैयार रहते हैं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार एक राष्ट्रवादी एवं सांस्कृतिक पार्टी की सरकार है जिसने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को अपनी सरकार का मूलमंत्र बनाया है तो वहीं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर से धारा 370 हटाने के संकल्प को भी पूरा करके दिखाया है।
 

लोकप्रिय