CM और उनके OSD को उनके भ्रष्ट कार्यों के लिए जवाबदेही तय होगी सरदार सुखबीर सिंह बादल

पटियाला/05अप्रैल: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके ओ.एस.डीज् को 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद भागने की अनुमति नही दी जाएगी और उन्हें उनके भ्रष्ट कृत्यों के लि जवाबदेह ठहराया जाएगा।
यहां पटियाला ग्रामीण हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिटटू चटठा के साथ एक विशाल पंजाब बचाओ रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ ये भ्रष्ट लोग सोचते हैं कि कनाडा, आॅस्ट्रेलिया और अन्य देशों में भाग सकते हैं, जहां उन्होने अपनी अवैध संपत्ति जमा की है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यदि वे भाग भी जाएं तो भी उन्हे कानून का सामना करने के लिए वापिस लाया जाएगा और उनके अपराधों के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’
यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुझे निशाना बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ‘किकलियों’(पारंपरिक लोकगीतों) को तोड़-मरोड़कर पेश करने से कुछ हासिल नही होगा। वे चाहे कितनी ‘किकलियां’ गढ़ ले, लेकिन इससे भी वे पंजाबियों के गुस्से से नही बच पाएंगें, जो हर क्षेत्र में उनको धोखा देने के लिए उनसे जवाबदेह ठहराए जाएंगें ।
मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती देता हूं कि वे पंजाब के किसी भी गांव में 500 पुलिस कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों के बिना जाकर दिखाएं क्योंकि वे जहां भी जाते हैं वहां लाॅकडाउन लागे किया जाता है और हथियार जब्त कर लिए जाते हैं जैसा कि आज जैतों में हुआ। यदि वे एक बार ऐसा करके दिखा दें तो पंजाबी उनकी घटिया ‘किकलियों ’को हमेशा के लिए भुला देंगें।
अकाली नेताओं के पार्टी में लौटने से संबंधित एक अन्य सवाल के जवाब में अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मैं हर पंजाबी से अपने मतभेदों को भुलाकर पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी के झंडे तले एकजुट होने की अपील करता हूं।’’
सरदार बादल ने कहा कि हम सबको मिलकर पंजाब को दिल्ली के ‘‘लुटेरों’’ से बचाना होगा और अपने राज्य के गौरव और समृद्धि को वापिस लाना होगा।’’
आम आदमी पार्टी द्वारा दर्ज किए जा रहे झूठे मामलों के बारे में बोलते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ एक बार अकाली दल सरकार बनने के आद हम मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करेंगें और जो तीन महीने के भीतर सभी मामलों की जांच करेगी। सभी झूठे मामले रदद कर दिए जाएंगें और ऐसे मामले दर्ज करने के लिए जिम्मेदार सभी राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कांग्रेस ने बार-बार पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया है और राज्य में 25 सालों तक कार्यकाल में रहने के बावजूद दिखाने के लिए कुछ भी नही है। उन्होने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दस साल तक पटियाला के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी पटियाला ग्रामीण के किसी भी वार्ड यां गांव का दौरा भी नही किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल सभी गांवों में संगत दर्शन कार्यक्रम आयोजित करते थे। उन्होने इस अवसर पर पंथक एकता की अपील करते हुए सभी अकाली नेताओं से अपनी मां पार्टी में लौटने का आग्रह किया।
पंजाब के लिए अपनी सोच के बारे में बताते हुए सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जिसने सरकारी नौकरियां बाहरी लोगों को दी हैं, हमारी पार्टी की सरकार केवल पंजाबियों को ही सरकारी नौकरियां देगी। उन्होने कहा कि अगली अकाली दल सरकार नए निवेश का स्वागत करेगी, लेकिन यह शर्त रखेगी कि सभी नई इकाइयों में कम से कम 75 फीसदी कर्मचारी पंजाबी नियुक्त किए जाएं। उन्होने नौजवानों के लिए पशुपालन फार्म स्थापित करने की भी घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें 75 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी और 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा भी दिया जाएगा।
सरदार बादल ने यह भी बताया कि अगली अकाली दल सरकार वल्र्ड स्क्लि यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी जो हर साल एक लाख नौजवानों को कौशल प्रदान करेगी और प्रत्येक जिले में इसके केंद्र स्थापित किए जाएंगें। उन्होने कहा कि अकाली दल आटा-दाल योजना शुरू करेगी और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये करेगी।
इस अवसर पर अन्य नेताओं में एन के शर्मा, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा,मखन सिंह लालका ,गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, कबीर दास, सरबजीत सिंह झिंझर, अमित राठी और अर्शदीप सिंह कलेर ने भी संबोधित किया।






YXG8.jpeg)



