15 जून से शुरू होगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें

1 May, 2026, 6:49 pm

नोएडा, उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। एयरपोर्ट प्रशासन ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, उड़ानों की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा एयरपोर्ट के उद्घाटन और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से ऐरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) की मंजूरी मिलने के बाद की जा रही है।

शुरुआती चरण में देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo यहां से पहली कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेट करेगी। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और पूरे उत्तर भारत के यात्रियों को बड़ा विकल्प मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस एयरपोर्ट के चालू होने से दिल्ली-एनसीआर के मौजूदा एयर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म और कार्गो सेक्टर को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है, जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का एक प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता रखता है।

लोकप्रिय