पश्चिम बंगाल ,असम समेत आज आएंगे पांच विधानसभा चुनाव के नतीजे

पश्चिम बंगाल में वोटो की गिनती के लिए किए गए इंतजामों के बारे में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया 293 सीटों के लिए वोटो की गिनती सोमवार को होगी कल 70 जगहों पर वोटो की गिनती होगी इनमें 35 जिला मुख्यालय और 42 सब डिविजनल मुख्यालय शामिल है ।उन्होंने बताया चुनाव आयोग की दिशा निर्देशों के अनुसार ज्यादातर केंद्र जिला स्तर पर होने चाहिए ष राज्य भर में कुल 459 काउंटिंग हॉल बनाए गए है । वोटो की गिनती पर नजर रखने के लिए 533 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं
किसकी बनेगी सरकार ?
डेढ़ महीने से अधिक समय तक चली चुनाव की लंबी प्रक्रिया के बाद पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनेगी ये साफ हो जाएगा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में लगातार चौथी बार सत्ता में लौटेगी या भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता हासिल करेगी। देश में मतदान समाप्त होने और मतगणना शुरू होने के बीच का समय आमतौर पर एग्जिट पुलिया मतदान के बाद के सर्वे में गहरी दिलचस्पी और बहस वाला होता है पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अब तक आए लगभग सभी एग्जिट पोल से संकेत मिलते हैं कि टीएमसी और बीजेपी के बीच वोट शेयर का अंतर काफी कम रहेगा और अगर किसी एक पार्टी को बहुमत मिलने भी है तो उसकी जीत का अंतर बहुत बड़ा होने की संभावना नहीं है।
बीते करीब 50 साल से पश्चिम बंगाल में ज्यादातर एकतरफा चुनाव होते रहे हैं दूसरे शब्दों में कहें तो चाहे कांग्रेस हो लेफ्ट हो या फिर टीएमसी जी भी पार्टी की जीत मिली उसे बाहरी बहुमत हासिल हुआ

YXG8.jpeg)



