सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 12 मई। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के तहत पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और देशभर में सहकारी आंदोलन को नई दिशा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र लगातार सशक्त हो रहा है और किसानों, युवाओं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र की अपार संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा ग्रामीण विकास में सहकारी संस्थाओं की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से सहकारिता आंदोलन को नई पहचान मिली है और इसका लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहकारिता क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।










.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



