मानेसर में देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

18 May, 2026, 10:02 pm


मानेसर। विश्व संवाद केंद्र, मानेसर द्वारा ब्रह्मांड के आदि संचारक देवर्षि नारद जी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भगवती विद्या मंदिर, सेक्टर-1बी, मानेसर में पत्रकार संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “नागरिक कर्तव्य में पत्रकारिता का योगदान” रहा।

देव ऋषि नारद और पत्रकारिता

देव ऋषि नारद को भारतीय परंपरा में संवाद, सूचना और संचार का आदि दूत माना जाता है।उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी। इसमें सूचना का तीव्र संचार,सभी पक्षों तक पहुंच,संवाद के माध्यम से समाधान और समाज और सत्ता दोनों से संपर्क

शामिल है ।इसीलिए उन्हें “ब्रह्मांड का आदि पत्रकार” भी कहा जाता है।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल आर्य जी ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर पत्रकारिता के दायित्व, समाज निर्माण में मीडिया की भूमिका तथा वर्तमान समय में सकारात्मक एवं राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वेद प्रकाश जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भगवती विद्या मंदिर के चेयरमैन श्री राकेश यादव जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने पत्रकारों के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन तरुण जी द्वारा किया गया। प्रस्तावना शरद जी ने रखी तथा धन्यवाद ज्ञापन मुकेश जी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संवाद, उत्तरदायी पत्रकारिता तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया ।

लोकप्रिय