अमरनाथ यात्रा 2026: दिल्ली में शुरू हुआ श्रद्धालुओं का उत्साह, जम्मू-कश्मीर बैंक बना आस्था का प्रमुख केंद्र

21 May, 2026, 8:48 pm

 

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर हिमालय की पवित्र गुफा में होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली के खड़क सिंह मार्ग स्थित जम्मू- कश्मीर बैक (Jammu & Kashmir Bank )शाखा में अब तक करीब 1250 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें दिल्ली के लाडो सराय की श्रद्धालु पूनम 62 वर्ष की  भी शामिल हैं, जिन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन को अपनी आस्था और संकल्प का प्रतीक बताया। जोधपुर राजस्थान के 61 साल के  छोटूमल शर्मा भी शामिल है। 

खड़क सिंह मार्ग स्थित  Jammu & Kashmir Bank शाखा बना आस्था का केन्द्र 

बैंक की ओर से यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई। शाखा परिसर में श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें ठंडा पेय और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। बैक के मैनेजर आसिफ सुलतान ने बताया कि श्रद्धालुओं यात्रा से जुड़े दिशा-निर्देश, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, सुरक्षा और पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर भी सहायता दी।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 2026 में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रारंभिक पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार देशभर में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार और 

श्री अमरनाथ  श्राइन बोर्ड   Shri Amarnathji Shrine Board ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा एजेंसियां, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीमें भी सक्रिय हैं।

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण में Jammu & Kashmir Bank अग्रणी

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण में Jammu & Kashmir Bank की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैंक देशभर में अपनी विभिन्न शाखाओं के माध्यम से यात्रियों का पंजीकरण कर रहा है। बैंक की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों के लिए भी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। होटल, परिवहन, स्थानीय व्यापार और सेवा क्षेत्र को इससे बड़ा आर्थिक लाभ मिलता है। वहीं, यात्रा के माध्यम से देशभर के श्रद्धालुओं का जम्मू-कश्मीर से भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होता है।

लोकप्रिय