जनजातीय सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित जनजातीय संस्कृति समागम लाल किला मैदान में आज सम्पन्न हुआ

नई दिल्ली 24 मई : जनजातीय सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित जनजातीय संस्कृति समागम लाल किला मैदान में आज सम्पन्न हुआ।केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ के मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साई, उड़ीसा के मुख्य मंत्री श्री मोहन चरण मांझी एवं दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिती में जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री गणेशराम भगत की अध्यक्षता में आयोजित समागम को सम्बोधित किया और जनजातीय समाज को देश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को दोहराया। माननीय गृह मंत्री जी के आलावा कुछ वरिष्ठ मंचासीन जनजातीय नेताओं ने भी समागम को सम्बोधित किया।
देश के कोने कोने से आये पारम्परिक वेषभूषा पहने जनजातीय समाज के लोग अजमेरी गेट चौक, रामलीला मैदान, राजघाट, श्री श्याम गिरी मंदिर एवं कुडेसिया पार्क कश्मीरी गेट पर एकत्र हुए और वहां से शोभायात्रा के रूप में नाचते गाते लाल किला मैदान पहुंचे।
वरिष्ठ नेताओं के सम्बोधन से पहले लाल किला मैदान में लगे दो सांस्कृतिक धरोहर मंचों से विभिन्न राज्यों के जनजातीय समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों का नृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र बना।
लाल किला मैदान में मुख्य मंच पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ जनजातीय समाज के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय जनजातीय सुरक्षा मंच के सह-संयोजक श्री राजकिशोर हांसदा, वनवासी कल्याण आश्रम अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री तेची गविन के आलावा श्री हर्ष चौहान, श्री शांताराम सिद्दी, श्री प्रकाश उईके, श्री हिरा कुमार नागू, श्री बलवंत भाई रावत, श्री महेश भागचंदका, श्रीमती कविता राउत एवं श्रीमती बुधरी ताती, कार्यक्रम संयोजक श्री अतुल जी एवं श्री भगवान सहाय जी मंचासीन रहे और जनजातीय कार्यकर्ताओं श्री इन्द्र भगत, श्री बंशी कटारा एवं सुश्री नवनीता ढेका ने मंच संचालन किया।





YXG8.jpeg)



