गृहमंत्री अमित शाह से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

नई दिल्ली, 12 जून। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यसभा के सदस्य बिप्लब कुमार देब ने मुलाकात के दौरान अमित शाह जी को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा विभिन्न समसामयिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। पश्चिम बंगाल के अलावा दोनों नेताओं ने देश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी विस्तार से चर्चा की।
पश्चिम बंगाल में मचे राजनीतिक उथल-पुथल की दृष्टि से इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में भाजपा संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के संदर्भ में भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
ज्ञात हो कि भाजपा के कुशल रणनीतिकारों में अपना विशेष महत्व रखने वाले बिप्लब देब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के चुनाव सहप्रभारी थे और इस भूमिका में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले हरियाणा में भी चुनाव प्रभारी के रूप में वह अपना सांगठनिक और रणनीतिक कौशल दिखा चुके हैं।










YXG8.jpeg)



