बाबा तेरा मिशन अधूरा नरेन्द्र मोदी करेंगे पूरा" जैसे नारों से सभागार गूंज उठा

नई दिल्ली, 21 जून : दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की विरासत को समझने, उनके पाँच ऐतिहासिक तीर्थों का दर्शन करने के लिए 141 श्रद्धालुओं का जो जत्था पंजाब से मध्य प्रदेश में महू, महाराष्ट्र में नागपुर एवं मुम्बई होते हुए कल सांय दिल्ली पहुंचा उन्हे आज पंचतीर्थ 4 के दर्शन करवाने एवं डा. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर भ्रमण के बाद उनका भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
जिन 141 श्रद्धालुओं ने आज दिल्ली में आगमन किया है उनमे प्रमुख रूप से श्री एस.आर. लककड़, श्री मनोज चंदेल, श्री रिवुंदर सिंह, स्वर्णजीत, नरेन्द्र कौर, सुमन, दीदी भारती, पूजा आदि शामिल हैं।
कल देर शाम दिल्ली पहुंचने पर पंजाब से 3 बसों में आये 141 पंचतीर्थ यात्रियों का दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहनलाल गिहारा एवं टीम ने भव्य स्वागत किया और रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की।
आज प्रातः सभी 141 श्रद्धालु अलीपुर रोड़ स्थित पंचतीर्थ 4 के दर्शनार्थ गये जहां बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन का बड़ा भाग बीता था जहां राष्ट्रीय सफाई कर्मी आयोग के सदस्य श्री कर्म सिंह कर्मा एवं मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल गिहारा आदि ने उनका अभिनंदन किया और दिल्ली सरकार में मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह की ओर से एक स्मृति डायरी भेंट की गई।
लगभग 12 बजे श्रद्धालु जत्था जनपथ स्थित डा. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचा जहां एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री अनिल बाल्मीकि ने जत्थे के सदस्यों का स्वागत किया।
दोपहर में जत्था भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचा जहां सांसद श्री भोला सिंह ने 141 श्रद्धालुओं का स्वागत करके उनको पूरा कार्यालय दिखाया।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा के साथ सभी 141 श्रद्धालुओं को बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन से जुड़े लंडन स्थित 5वें पंचतीर्थ स्थल के विडिओ दर्शन करवाए गये जिसे महाराष्ट्र सरकार ने एक नीलामी में खरीद कर 800 करोड़ रुपए की लागत से एक पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय निर्मल भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कार्यालय में अभिनंदन एवं मध्य प्रदेश स्थित महू, महाराष्ट्र के नागपुर एवं मुम्बई और दिल्ली अलीपुर रोड़ स्थित पंचतीर्थों के दर्शनों की स्मृति मन में संजोये 141 को श्रद्धालुओं का "बाबा तेरा मिशन अधूरा नरेन्द्र मोदी करेंगे पूरा" जैसे नारों के बीच श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री भोला सिंह आदि ने उन्हे वापस पंजाब के लिए विदा किया।
स्वागत के लिए श्री मोहन लाल गिहारा के अलावा मोर्चे से जुड़े अधिवक्ता श्री लाजपत राय, श्री मनोज कुमार और श्री रूपेश मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर केवल एक समाज के नहीं बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं और आज इस बात की बेहद खुशी है की अनुसूचित जाति समाज उनके मूल्यों को, कर्तव्यों को और उनके विचारों को भली भांति समझता है।
उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। डॉ. अम्बेडकर द्वारा दिए गए संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।
श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अनुसूचित समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। डॉ. अम्बेडकर के पंचतीर्थ स्थलों का विकास, उनके विचारों का प्रचार-प्रसार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले और अनुसूचित समाज के युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त हों। डॉ. अम्बेडकर ने जिस समतामूलक भारत का सपना देखा था, उसे आज श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार पूरा करने का काम कर रही है।
श्री भोला सिंह ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में जो पंच तीर्थ का जो विकास किया उसके किए मैं अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा उनका आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के महान विभूतियों को जो सम्मान दिया है वह पहले नहीं हुआ। संविधान का दुरुपयोग अगर किसी ने वास्तव में किया तो वह कांग्रेस ने किया था क्योंकि उन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को दो दो जाने से रोका लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब जीतकर संसद पहुँचे तो उन्होंने पहले सदन को नमस्ते किया और फिर संविधान को नमन किया क्योंकि उन्होंने कहा था कि अगर डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा होता तो आज हम संसद नहीं पहुँचे।
श्री भोला सिंह ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम पर दिल्ली में इंटरनेशनल सेंटर बनवाने का काम किया और साथ ही संत रविदास जी के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार ने भव्य स्मारक बनवाने का काम किया। इतने सालों तक डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार ने कभी उन्हें भारत रत्न देने का नहीं सोचा लेकिन भाजपा की सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति स्थापित हुई और भव्य मंदिर बना लेकिन जो एयरपोर्ट बना वह महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर बनाया गया। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अगर सबसे ज्यादा मिला है तो 70 फीसदी एससी एसटी समाज के लोगों को मिला है।










YXG8.jpeg)



