PM 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे: डा. अर्चना गुप्ता

चंडीगढ़, 7 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की ऐतिहासिक और पावन धरा पर आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाएंगे।
यह ट्रेन से सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही वे हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाकर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनाने का काम करें।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब हरियाणा आए हैं हरियाणा को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद नरवाना रेलवे जंक्शन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया।
रैली के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पीएम मोदी की रैली अभूतपूर्व रैली होगी। रैली की भव्य तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल के कम उपयोग का आह्वान किया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आस पास से अधिक लोगों को लेकर रैली में पहुंचे। लोगों को ट्रैक्टर ट्राली, ई-रिक्शा से लेकर आएं।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए बेहद गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा को मिली है। उन्होंने कहा कि 10 कोच वाली यह ट्रेन पूरे विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है।












YXG8.jpeg)



