PM नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ के विकास मॉडल की सराहना की

18 July, 2026, 8:53 am

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह की झलकियां सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा कीं। उन्होंने चंडीगढ़ को व्यवस्थित विकास, बेहतर जीवनशैली और सुगम जीवन का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए शहर के निरंतर विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

PM ने कहा कि चंडीगढ़ चिकित्सा सुविधाओं और आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने मां चंडी के आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर के विकास को लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और अवसंरचना विकास को लेकर चंडीगढ़ के लोगों का उत्साह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाएं शहर के लोगों के जीवन को और बेहतर बनाएंगी।

PM ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने स्वच्छता को लेकर नई जागरूकता पैदा की है। उन्होंने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अभियान पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं और स्वच्छ भारत मिशन को नई मजबूती दे रहे हैं।PM मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है, जिससे लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि भारत मेडिकल टूरिज्म का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।PM ने कहा कि सरकार केवल बीमारियों के इलाज पर ही नहीं, बल्कि प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पर भी लगातार ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक लाभ माताओं-बहनों, गरीब परिवारों और मध्यम वर्ग को मिल रहा है।
 

लोकप्रिय