डाइट गुरुग्राम में युवा संसद कार्यक्रम - 2026 ओरिएंटेशन का सफल आयोजन"

22 July, 2026, 11:33 am

 

 डायट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम,श्रीमती सुमिता रांगी  के  नेतृत्व व श्री पृथ्वीराज  ,वरिष्ठ प्राध्यापक ( डाइट प्रभारी) की अध्यक्षता एवं डीआरयू विंग इंचार्ज श्रीअरुण कुमार राघव  ( सीनियर लेक्चरर)की देख रेख में एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा निर्देशों के अनुसार डाइट गुरुग्राम कैंपस में गुरुग्राम जिले के 20 चयनित सरकारी विद्यालयों से 40 राजनीति विज्ञान व इतिहास प्रवक्ताओं एवं समाज शास्त्र अध्यापकों का युवा संसद कार्यक्रम 2026 - 27 के लिए ओरिएंटेशन कराया गया।  कार्यक्रम जिला नोडल-राम किशन वत्स डाइट गुरुग्राम ने जानकारी देते कहा कि  इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक संसदीय कार्य प्रणाली की भावना को बढ़ावा देना एवं सांसद की कार्य प्रणाली से रूबरू कराना है।

ब्लॉक स्तरीय आयोजन अगस्त जुलाई माह में आयोजित किया जाएगा

इस कार्यक्रम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन अगस्त जुलाई माह में चयनित विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में श्री पृथ्वीराज जी  एवं श्री अरुण कुमार राघव जी ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य प्रणाली की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डाइट सदस्यों श्रीमती कनिका भारद्वाज, डॉ ओमवीर यादव ,श्री मनोज शर्मा, डॉ नीतू सिंह, श्रीमती बिंदु दक्ष, श्रीमती मोनिका एवं इत्यादि ने भी ने भी भारतीय लोकतंत्र व्यवस्था पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर श्री राम किशन वत्स ( जिला कार्यक्रम मॉडल) ने प्रकाश डाला, विद्यालय स्तर पर आयोजन को लेकर विभिन्न समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया एवं ब्लॉक स्तरीय आयोजन के लिए उचित सामग्री विद्यालयों को उपलब्ध कराई।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अध्यापकों ने भी  संबंधित विषय पर अपने विचारों को रखा एवं विद्यालय स्तर पर इस कार्यक्रम सफल बनाने की  सहमति दर्ज की।

 

लोकप्रिय