दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी का केस दर्ज किया,

23 July, 2026, 12:43 pm

नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ चल रहे सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के दौरान कनॉट प्लेस इलाके में  दो असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। घायल पुलिस अधिकारियों में एसीपी पंजाबी बाग जय प्रकाश और एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत शामिल हैं।

प्रथम सूचना रिपोर्ट में लिखा है .

प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार  एसीपी जय प्रकाश को माथे पर चोट लगी है जबकि  एसीपी विवेक भगत के शरीर के ऊपरी-निचले अंगों, कंधे और सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान पाए गए और  इंस्पेक्टर नंद किशोर सहित अन्य कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए।दिल्ली पुलिस के अनुसार, जब प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोका गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)का आरोप

CJP के प्रतिनिधि अभिजीत दिपके ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि एक महीने तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन अब जानबूझकर उकसावा किया जा रहा है।

अब तक की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं। सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था, जिसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल होने का दावा किया गया है। वर्तमान में जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। सीजेपी प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। इनपुट डीडी न्यूज

लोकप्रिय