अरविंद केजरीवाल के सवालों पर दिल्ली पुलिस का जवाब, गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं

दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर किसी भी तरह की कार्रवाई की कोई योजना नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह के क्रेकडाउन करने की कोई योजना नहीं है।
दरअसल,दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं ।भारी सुरक्षा व्यवस्था है और एंबुलेंस की कतारे लगी है ।क्या मोदी सरकार आज जंतर मंतर पर एक बार फिर अपने ही बच्चों पर बेरहमी से हमला करेगी ।दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के इसी बयान का जवाब देते हुए लिखा आपको सलाह दी जाती है कि "कोई भी गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं"

.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



