जिन्दल नगर, अंगुल में भक्ति और आस्था के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा,
.jpg)
अंगुल (ओडिशा),ओडिशा के अंगुल स्थित देवभूमि, जिन्दल नगर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पवित्र **बहुदा यात्रा (वापसी रथ यात्रा) श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया।
बहुदा यात्रा के दौरान जिन्दल स्टील के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने मुख्य सेवक (Prime Servitor) की भूमिका निभाते हुए भगवान की रथ यात्रा का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी माता एवं हिसार (हरियाणा) की विधायक सावित्री जिन्दल, पत्नी एवं जिन्दल फाउंडेशन की अध्यक्ष शालू जिन्दल , पुत्री यशस्विनी जिन्दल तथा दामाद शाश्वत सोमानी भी उपस्थित रहे।
पुरी श्रीक्षेत्र की परंपरा के अनुरूप हुए सभी धार्मिक अनुष्ठान
मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में जिन्दल परिवार ने पुरी श्रीक्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपराओं के अनुरूप बहुदा यात्रा के सभी वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए। पूजा-अर्चना के बाद परिवार ने जिन्दल स्टील के कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भगवान के पवित्र रथों को खींचा। पूरे परिसर में "जय जगन्नाथ" के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
नवीन जिन्दल ने भगवान से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
इस अवसर पर जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने कहा,
"मैं भगवान जगन्नाथ का हृदय से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे, मेरे परिवार, कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्थानीय समुदाय के साथ इस पवित्र बहुदा यात्रा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया। हम भगवान से प्रत्येक व्यक्ति के सुख, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। प्रभु की दिव्य कृपा हम सभी का मार्गदर्शन करती रहे। जय जगन्नाथ!"
पुरी में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा जिन्दल फाउंडेशन
नवीन जिन्दल ने बताया कि जिन्दल फाउंडेशन द्वारा पुरी में स्थापित प्रसाद सेवा केंद्र रथ यात्रा के दौरान 24 घंटे संचालित किए जा रहे हैं। यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क पौष्टिक भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय से जिन्दल फाउंडेशन की रथ यात्रा सेवा लगातार जारी है। यह सेवा रथ यात्रा से लेकर सुना बेशा (Suna Besha) तक लाखों श्रद्धालुओं को भोजन, सेवा और सहयोग प्रदान करती है। यह पहल समाज सेवा, आस्था और मानवीय मूल्यों के प्रति जिन्दल फाउंडेशन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हजारों श्रद्धालुओं ने लिया बहुदा यात्रा में हिस्सा
देवभूमि, जिन्दल नगर में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिन्दल स्टील कर्मचारी, उनके परिवार, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बहुदा यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से विश्व शांति, समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की।


.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



