गुरु पूर्णिमा: ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संकल्प — युवाशक्ति के मार्गदर्शक हैं प्रभु हनुमान”

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चांदनी चौक के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज नई दिल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस में GEN-Z युवाओं के साथ दर्शन एवं पूजन कर प्रभु हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा युवा पूजन में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्मरण करने का दिवस है। भारत की महान गुरु-शिष्य परंपरा ने ही इस राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
उन्होंने कहा की देश का युवा एवं छात्र अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत में अपना प्रभावी योगदान दे रहा है और देगा।
उन्होंने कहा कि आज के युवा, विशेषकर GEN-Z, भारत के भविष्य के निर्माता हैं। ऐसे समय में उन्हें ऐसे आदर्शों की आवश्यकता है जो उन्हें शक्ति, सेवा, समर्पण, विनम्रता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दें। प्रभु हनुमान इन सभी गुणों के सर्वोच्च प्रतीक हैं।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि हनुमान जी का व्यक्तित्व युवाओं को यह संदेश देता है कि अपार शक्ति होने के बावजूद विनम्रता कैसे बनाए रखी जाए, सफलता मिलने पर अहंकार से कैसे दूर रहा जाए और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण कैसे रखा जाए। यही गुण आज के युवाओं को व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करना विशेष महत्व रखता है क्योंकि वे स्वयं ज्ञान, भक्ति, सेवा और निष्ठा के अद्वितीय आदर्श हैं। भारत के युवाओं को तकनीक और नवाचार के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक विरासत से भी जुड़ना चाहिए ताकि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकें।
श्री खंडेलवाल ने विशेषकर युवाओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे अपने जीवन में गुरुजनों के मार्गदर्शन का सम्मान करें तथा ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रसेवा को अपना जीवन मंत्र बनाएं।


.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



