गुरु ही जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक:- बांठिया
.jpeg)
बालोतरा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की और संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मंच के प्रदेशाध्यक्ष बांठिया सुबह सबसे पहले अपनी पूज्य माताजी का आशीर्वाद लिया, फिर महादेव मंदिर में पूजा कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात सिवाना स्थित अभय धाम के महंत नृत्यगोपाल राम महाराज के चातुर्मासिक दर्शन कर आशीर्वाद लिया।बांठिया ने आसोतरा ब्रह्माजी तीर्थ में ध्यानाराम महाराज,होटलू मठ के महंत जनकपुरी महाराज, कनाना में श्री मठ महंत परशुरामगिरी महाराज, कुड़ी मठ में तगभारती महाराज, वन खंडी महादेव में विराजित संत सनातन महाराज,
रणजीत आश्रम महंत अमृतराम महाराज,निर्मल कुटीर में महंत निर्मलदास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।नाकोड़ा तीर्थ में दर्शन कर रॉयल हैरिटेज में विराजित गुरु अशोक कुमार से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बांठिया ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, जीवन का वास्तविक अर्थ समझाते हैं। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊपर स्थान दिया गया है। आज भी यदि हम अपने जीवन में सही मार्ग की तलाश में हैं तो गुरु का साथ अत्यंत आवश्यक है। जिस प्रकार दीपक अंधकार में राह दिखाता है, उसी प्रकार गुरु जीवन के हर मोड़ पर सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है।उन्होंने आगे कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और कृतज्ञता का पर्व है, यह हमें यह स्मरण कराता है कि हम जिन ऊँचाइयों तक पहुँचे हैं, उसमें हमारे गुरुओं का हाथ है।
इस दौरान शिव जैन भक्त मित्र मंडल सदस्यों के साथ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महिपाल करनोत,महिपाल चारण,,अनिल वैष्णव,अशोक चोपड़ा,गौतम माइक्रो,संजय सालेचा,शांतिलाल सेजल,संजय टेंट,भेरू सालेचा,दिनेश गोलेच्छा साथ रहे।


.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



