गुरुग्राम के छात्र ने चीन में किया भारत का प्रतिनिधित्व, विश्वस्तरीय हार्डवेयर हैकाथॉन में दिखाया नवाचार का दम

गुरुग्राम, 1 अगस्त। गुरुग्राम के एलटी अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल के 17 वर्षीय छात्र पार्थ धीमान ने चीन के शेनझेन में आयोजित विश्वस्तरीय हार्डवेयर हैकाथॉन Hack Club Fallout में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन किया। एक सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम में उन्होंने दुनिया भर से आए युवा इनोवेटर्स के साथ मिलकर अत्याधुनिक हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स पर काम किया और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।
करीब तीन महीने पहले पार्थ ने Hack Club Fallout में पहुंचने का लक्ष्य तय किया था। अब वह इस सपने को साकार कर भारत लौटे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित Chaihuo Makerspace में हार्डवेयर निर्माण किया, वैश्विक स्तर के छात्र हैकर्स के साथ काम किया, प्रसिद्ध Huaqiangbei Electronics Market का भ्रमण किया, Printed Circuit Boards (PCB) डिजाइन किए और देर रात तक हार्डवेयर की समस्याओं को हल करते हुए अपने तकनीकी कौशल को और निखारा।
इस दौरान पार्थ की मुलाकात Hack Club के संस्थापक Zach Latta से भी हुई। पार्थ ने कहा कि ऑनलाइन Hack Club को देखने से लेकर उसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।
पार्थ धीमान के अनुसार यह केवल एक हैकाथॉन नहीं था, बल्कि उनके वर्षों के परिश्रम और सीखने की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव था। उन्होंने कहा कि घर में बनाए गए हर प्रोजेक्ट, हर असफल प्रोटोटाइप, हर सोल्डरिंग और हर PCB संशोधन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
पार्थ ने Hack Club के आयोजकों, स्वयंसेवकों, मेंटर्स और साथी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "शेनझेन मेरी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि पहला अध्याय है। अब मेरा लक्ष्य और बड़े सपने देखना तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में और बड़े नवाचार करना है।"
पार्थ धीमान की यह उपलब्धि न केवल गुरुग्राम बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता वैश्विक तकनीक और इंजीनियरिंग मंच पर भारतीय युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है और देश के लाखों विद्यार्थियों को नवाचार तथा अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।


.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



