मेडल की खान है म्हारा हरियाणाः मंत्री विपुल गोयल

नई दिल्ली, 1 अगस्त- हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा को पहले जवानों और किसानों के प्रदेश से जाना जाता था लेकिन अब खेल और खिलाड़ियों से भी जाना जाता है। म्हारा हरियाणा मेडल की खान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से प्रदेश में खेलों के लिए एक अनुकूल इको सिस्टम बना है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में बोल रहे थे। इस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे।
इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन किया। पैवेलियन में मौजूद अधिकारियों, कोच और खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने हरियाणा पैवेलियन में लगाए गए स्पोर्टस स्टार की तस्वीरों और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा पैवेलियन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा और कोच पहुंचे। खेल और खिलाड़ी हरियाणा की उपलब्धि हैं, ऐसे में हरियाणा से जुड़ी खेल नीति और खेल उपलब्धियों के बारे में लोगों ने जाना, यह बेहद सराहनीय है।
मेडल लेकर आने में हम नंबर वन
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्रफल के हिसाब से हरियाणा देश में महज 2 प्रतिशत है लेकिन मेडल लेकर आने में हम नंबर वन हैं। इसके पीछे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच और हरियाणा प्रदेश की खेल नीति का अहम योगदान है। प्रदेश की खेल नीति खेल और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इससे अधिक से अधिक संख्या में लोग युवा लाभ उठा रहे हैं।
खिलाड़ी मेडल लाने पर फोकस करे, सरकार उनके साथ है
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल पर फोकस होकर मेडल लाने पर ध्यान दें। सरकार उनके साथ है, हर सुविधा दी जाएगी, फिर चाहे स्टेडियम बनाने की बात हो, पुरस्कार देने की बात हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर या स्पोर्टस इक्यूपमेंट की बात हो। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी कामनवेल्थ गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को सुविधाएं दी हैं, खिलाड़ी दिल से खेलें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस मौके पर खेल विभाग के रोहतक मंडल की उपनिदेशक सुनीता खत्री, सोनीपत के जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, खेल विभाग के कोच और अन्य अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद थे।


.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



