श्रीमती अर्चना वर्मा ने जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, आरडी एवं जीआर विभाग के सचिव के रूप पदभार संभाला

12 August, 2026, 10:12 pm

 

श्रीमती अर्चना वर्मा ने 12 अगस्त 2026 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, आरडी एवं जीआर विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह असम कैडर की 1995 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पदभार संभालने पर, संयुक्त सचिव (प्रशासन) श्री करण सिंह और विभाग के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इससे पहले, श्रीमती वर्मा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अपनी सेवाएँ दीं तथा भारत सरकार में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। उन्होंने केंद्रीय सतर्कता आयोग में अपर सचिव के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने अन्य विषयों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से संबंधित सतर्कता मामलों और आयोग की नीतियों से जुड़े कार्यों को देखा।

सितंबर 2022 में, वह राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्लूएम) की मिशन निदेशक के रूप में जल शक्ति मंत्रालय में शामिल हुईं और एनडब्लूएम को 'जेएसए-सीटीआर से आगे बढ़ाने पर कार्य किया।

श्रीमती वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत असम के छठी अनुसूची वाले जनजातीय जिले कार्बी आंगलोंग, जो अब पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिला है, के हमरेन में उपजिलाधिकारी के रूप में की थी और वे राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

श्रीमती अर्चना वर्मा ने लेडी श्री राम कॉलेज से इतिहास में स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

लोकप्रिय