वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभाविप जेएनयू द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

नई दिल्ली ,14 अगस्त 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जेएनयू इकाई द्वारा आज राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बराक छात्रावास से प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
पूरे परिसर में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के उद्घोष गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत हो गया। 'वंदे मातरम्' भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक रहा है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर देश की सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का स्मरण कराता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अभाविप जेएनयू अध्यक्ष मयंक पंचाल ने कहा, "वंदे मातरम् ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में करोड़ों देशवासियों के मन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई थी। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जेएनयू का छात्र समाज राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को सदैव सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
अभाविप जेएनयू मंत्री प्रवीण पीयूष ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज की यह यात्रा युवाओं के भीतर राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम बनी है। 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर भारत को ज्ञान, संस्कृति और विकास के क्षेत्र में विश्वगुरु बनाने के संकल्प को दोहराने का अवसर प्रदान करता है।




.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



