बंचारी गांव में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

14 August, 2026, 9:28 pm

 

बंचारी, पलवल, 14 अगस्त ,2026 । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत बंचारी गांव स्थित विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

स्वच्छता के लिए परिवार और समाज करे जागरूक 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोहित पाठक जी, हरियाणा सहकार भारती के प्रदेश मंत्री एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला पलवल के Eminent Person, उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामाजिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए जागरूक करें।

MY Bharat के स्वयंसेवकों का स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, MY Bharat के स्वयंसेवकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने मिलकर सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

स्वच्छता की  शपथ

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों—स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, जागरूकता अभियान, कचरा मुक्त परिसर तथा पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता—के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि मोहित पाठक जी ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति है। यदि प्रत्येक युवा अपने घर, विद्यालय और गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो स्वच्छता अभियान निश्चित रूप से जनआंदोलन का रूप ले सकता है।उन्होंने कहा कि “स्वच्छ युवा, स्वच्छ भारत और स्वच्छ भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।”

स्वच्छता से स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया । स्वच्छता से स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के मुखिया श्री मोतीराम जी, श्री सुरेंद्र कुमार जी (डीपी), श्री शिशुपाल सिंह सिसोदिया जी, श्री नरेश कुमार जी, श्री धर्मेंद्र जी, श्री नकुल जी, श्री महेश शर्मा जी, श्री गणेश कुमार जी, श्री श्याम लाल जी, श्रीमती निर्मला देवी जी, श्रीमती पार्वती देवी जी, श्रीमती सुदेश जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

लोकप्रिय