स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसजनों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री अनिल भारद्वाज कांग्रेस महासचिव संगठन, श्री अब्दुल हन्नान सचिव आईसीसी, उपाध्यक्ष- श्री भीष्म शर्मा, श्री जगजीवन शर्मा, श्री सुरेंद्र कुमार, श्री लक्ष्मण रावत, महासचिव - डॉ पी के मिश्रा, श्रीमती प्रेरणा सिंह, श्री धर्मपाल चंदेला,श्रीमती भुपेश यादव, श्री शांति स्वरूप, श्री प्रमोद जयन्त, श्री बालकिशन बाली, जिला अध्यक्ष -श्री महिंदर भास्कर, श्री अमनदीप सूदन, श्री महिंदर मंगला, श्री मंगेश त्यागी, श्री मोहम्मद उस्मान, श्री सुमित शर्मा डीसीसी, निगम पार्षद श्रीमती नाज़िया दानिश, श्री समीर मंसूरी, श्री हाजी ज़रीफ़, श्री सुनील कुमार अध्यक्ष सेवा दल, श्री राजीव वर्मा अध्यक्ष ओबीसी विभाग, श्री संजय नीरज अध्यक्ष एससी विभाग, श्री अनुज आत्रेय, श्री तरूण कुमार, श्री सतबीर शर्मा, श्री आदेश भारद्वाज ,श्री नरेश शर्मा, श्री सुनील चौधरी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, समानता, भाईचारे और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी है। कांग्रेस पार्टी ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज भी संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेंगे तथा समाज में सद्भाव, भाईचारे और आपसी विश्वास को कायम रखने के लिए मिलकर काम करेंगे।
समारोह में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।




.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



