एयर मार्शल विवेक हांडे ने डीजीएमएस (वायु) का पदभार ग्रहण किया

2 September, 2026, 9:28 am

एयर मार्शल विवेक हांडे, एवीएसएम, वीएसएम ने  को भारतीय वायु सेना में स्थायी प्रतिनियुक्ति पर महानिदेशक चिकित्सा सेवा (वायु) का पदभार ग्रहण किया। सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे, टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र, उन्हें दिसंबर 1988 में कमीशन दिया गया था। वह राष्ट्रीय ख्याति के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं और उन्होंने अपने शानदार करियर में कई विशेषज्ञ व प्रशासनिक पदों को संभाला है।

एयर मार्शल विवेक हांडे को अब रक्षा बलों की तीनों सेवाओं में सेवा देने का विशेषाधिकार प्राप्त है। एक फ्लैग ऑफिसर के रूप में, उन्होंने भारतीय नौसेना अस्पताल पोत 'अश्विनी' की कमान संभाली और इसके बाद वह वरिष्ठ परामर्शदाता मेडिसिन रहे। वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नत होने के बाद, उन्होंने वर्तमान पदभार ग्रहण करने से पहले महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा कार्यालय में महानिदेशक (संगठन एवं कार्मिक) का महत्वपूर्ण पद संभाला।

लोकप्रिय