दिल्ली के ‘म-हाटी एम्पोरियम’ में पर्यावरणपूरक गणेशमूर्तियों का भव्य प्रदर्शन और बिक्री

4 September, 2026, 11:47 am

 

नई दिल्ली, 4 सितंबर। गणेशोत्सव के अवसर पर दिल्ली के गणेशभक्तों के लिए महाराष्ट्र की पारंपरिक मूर्तिकला और पर्यावरणपूरक गणेशमूर्तियों का विशेष आयोजन किया गया है। बाबा खड़कसिंह मार्ग स्थित महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास महामंडल के ‘म-हाटी एम्पोरियम’ में गणेशमूर्तियों की प्रदर्शनी और बिक्री शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र की पारंपरिक मूर्तिकला को बढ़ावा देने और दिल्लीवासियों को पर्यावरणपूरक गणेशमूर्तियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रदर्शनी 15 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।

महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास महामंडल की ओर से पिछले 30 वर्षों से दिल्ली में गणेशमूर्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से राजधानी में महाराष्ट्र की समृद्ध कला और संस्कृति की निरंतर झलक देखने को मिलती है।

प्रदर्शनी केंद्र का उद्घाटन भारत सरकार की सह महालेखानियंत्रक सुप्रिया देवस्थळी के हाथों किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र परिचय केंद्र की जनसंपर्क अधिकारी मनीषा पिंगळे, गणेशमूर्ति कलाकार सपना जाधव और वीणा भाट सहित उनकी टीम मौजूद रही।

 500 से अधिक पर्यावरणपूरक गणेशमूर्तियां

इस वर्ष प्रदर्शनी में पेण की प्रसिद्ध मूर्तिकार सपना जाधव और वीणा भाट के मार्गदर्शन में महिला कारीगरों द्वारा तैयार की गई 500 से अधिक पर्यावरणपूरक गणेशमूर्तियां उपलब्ध हैं। शाडू मिट्टी और कागज के गूदे से बनाई गई इन मूर्तियों के आकार 6 इंच से लेकर 3 फीट तक हैं। इनकी कीमत 1,500 रुपये से 25,000 रुपये तक रखी गई है।

गणेशमूर्तियों के अलावा यहां पूजा के लिए आवश्यक विभिन्न सामग्री, सजावटी वस्तुएं, पारंपरिक पैठणी के तोरण, आसन और अन्य पूजासामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

गणेशभक्तों के लिए पुरणपोली का स्वाद

प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण महाराष्ट्र की पारंपरिक गरमागरम पुरणपोली भी है। यानी दिल्लीवासी यहां पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव की खरीदारी के साथ महाराष्ट्र की पारंपरिक खाद्यसंस्कृति का स्वाद भी ले सकेंगे।

पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव को बढ़ावा देने के साथ यह प्रदर्शनी दिल्लीवासियों को महाराष्ट्र की पारंपरिक कला, हस्तकला और खाद्यसंस्कृति से रूबरू कराने का भी माध्यम बन रही है।

बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए:
म-हाटी एम्पोरियम: 011-23363888
सपना जाधव: 9970277557
वीणा भाट: 8999120949

लोकप्रिय