विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 का तीसरा चरण अहमदाबाद में शुरू

5 September, 2026, 12:37 pm

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 का तीसरा चरण आज गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगा। इसमें 19 देशों के 105 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत पहली बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। मुकाबले साबरमती रिवरफ्रंट पर होंगे और प्रतियोगिता 9 सितंबर तक चलेगी। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल शाम प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में खेलों का प्रमुख केंद्र बनेगा। अहमदाबाद में 29 सदस्यीय भारतीय टीम हिस्सा ले रही है। इसमें पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता शीतल देवी, राकेश कुमार और हरविंदर सिंह शामिल हैं।

प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड, डब्ल्यू-1 और वी-आई की चार श्रेणियों में मुकाबले होंगे। सीरीज का पहला चरण अप्रैल में बैंकॉक में हुआ था, जहां पायल नाग ने स्वर्ण पदक जीता था। दूसरा चरण 30 जून से 4 जुलाई तक चेकिया में हुआ। सीरीज का चौथा और अंतिम चरण अक्टूबर में चिली के सैंटियागो में आयोजित किया जाएगा।

लोकप्रिय